{"_id":"6154b3928ebc3e62967460de","slug":"soram-won-the-senior-kabaddi-competition-muzaffarnagar-news-mrt5584794102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरम ने जीती सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरम ने जीती सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम में कबडडी प्रतियोगिता में विजेता टीम ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरम ने जीती सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव सोरम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सोरम की टीम ने इटावा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि गांव सोरम में आयोजित जिलास्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सह सचिव सतेंद्र सिंह, सहारनपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार और ग्राम प्रधान करणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के पूल-ए से सोरम व बसेड़ा और पूल-बी से इटावा व चौधरी क्लब काकड़ा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में सोरम टीम ने बसेड़ा को दस अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में इटावा ने चौधरी क्लब काकड़ा को सात अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच सोरम व इटावा के बीच खेला गया, जिसमें सोरम की टीम ने एकतरफा मुकाबले में इटावा की टीम को 11 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सुनील कुमार रसूलपुर जाटान, बालिंद्र सिंह खलीफा, ओमबीर धीराहेड़ी, सुधीर कुमार मौहम्मदपुर, नरेंद्र सिंह, राहुल, संजू काकड़ा, शमशाद बरला, धर्मेंद्र बसेड़ा, सोनू रहमतपुर, कृष्ण पहलवान, योगेश बालियान, प्रो-कबड्डी खिलाड़ी मोनू और विपिन बालियान आदि मौजूद रहे।