फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soram was in discussions due to Sarvakhap Panchayats

सर्वखाप पंचायतों के चलते चर्चाओं में रहा सोरम

Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Soram was in discussions due to Sarvakhap Panchayats
सर्वखाप पंचायतों के चलते चर्चाओं में रहा सोरम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर से सटा गांव सोरम जिले के ऐतिहासिक गांवों में जाना जाता है। यहां प्राचीन समय से ही सर्वखाप पंचायतें होती आई हैं। 2013 के दंगे से पहले सोरम में ही दो वर्गों के युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसने जिले में चिंगारी का काम किया था। सोरम भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं की भिड़ंत के बाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।

सोमवार को एक रस्म तेरहवी के दौरान गांव सोरम में भाजपा और रालोद समर्थकों के बीच हुई मारपीट ने तूल पकड़ लिया है। घटना के अगले दिन ही रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जहां इस गांव में पहुंचे, वहीं पीछे नहीं हटने का संकल्प लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी एक भट्ठे पर जनसभा कर डाली। इससे क्षेत्र में रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। सोरम अपनी पंचायतों और एतिहासिक चौपाल के चलते जाना जाता है। 2013 के दंगे से पहले भी यह उस समय चर्चाओं में रहा, जब शाहपुर से सोरम जाते समय दो वगो4ं के युवकों में यहां मारपीट की घटना हुई। मामले ने इतना तूल पकड़ा की कई दिन तक विवाद बना रहा। तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी मंजिल सैनी को मौके पर पहुंचकर कमान संभालनी पड़ी थी। उस समय के विधायक नवाजिश आलम सत्ता में शामिल थे और उन्हीं का प्रभाव था। बाद में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और पूर्व सांसद अमीर आलम खां के बीच बातचीत हुई और पूर्व सांसद के घर पर दोनो पक्षों के बीच फैसला हुआ। दोनो पक्षों में फैंसला तो हो गया, लेकिन इस घटना ने जिले में चिंगारी का काम किया और तत्कालीन सरकार के खिलाफ एक माहौल तैयार हुआ। कवाल की घटना के बाद जिले में दंगा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed