फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sonu's family uproar over the police station

सोनू के परिजनों का कोतवाली पर हंगामा

Thu, 21 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sonu's family uproar over the police station
सोनू के परिजनों का कोतवाली पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सहावली निवासी सोनू की मौत के मामले में पीड़ित परिजनों ने बुधवार सुबह नई मंडी कोतवाली पर हंगामा करते हुए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने पत्नी, उसके प्रेमी व परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की भी घोषणा की। बाद में परिजनों को समझाबुझाकर अंतिम संस्कार कराते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी सोनू पुत्र शीशपाल की लाश मंगलवार को अलमासपुर के पास एक नाले से मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। बुधवार को सोनू के पिता शीशपाल ने सोनू की पत्नी, उसके प्रेमी व परिजनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पीड़ित पिता का कहना था कि सोनू की पत्नी अनैतिक संबंधों के चलते पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है और पिछले दो साल में सोनू पर कई बार हमला किया जा चुका है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी, उसके प्रेमी व परिजनों ने ही सोनू की हत्या की है। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की भी घोषणा की। इस पर नई मंडी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें जांच करने और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद कहीं जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि सोनू के परिजनों की ओर से पत्नी, उसके प्रेमी व परिजनों के खिलाफ तहरीर आई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed