फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Sonbhadra not formed, settle land dispute on the spot'

‘सोनभद्र न बने, मौके पर निपटाएं जमीन विवाद’

Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Sonbhadra not formed, settle land dispute on the spot'
छपार थाने पर समाधान दिवस में जन समस्या सुनते मंडलायुक्त संजय कुमार व डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्र? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना दिवस में शनिवार को मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने जन समस्याएं सुनकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सोनभद्र की वारदात का जिक्र करते हुए अफसरों ने तहसील अफसरों को जमीन संबंधी विवाद तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर निपटाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

छपार थाने में आयोजित थाना दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त व डीआईजी ने एसडीएम सदर व संबंधित लेखपालों को गांवों में तालाबों पर व सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे समेत जमीन संबंधी सभी छोटे-बड़े विवाद मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान शांति व्यवस्था का खास तौर पर ख्याल रखा जाए, यदि कोई भी लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती उत्पन्न करता हो तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। जो भी गांव विवाद रहित होंगे, उन्हें विशेष दर्जा दिया जाएगा और वहां के लेखपाल व मौअज्ज्जि लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। डीएम सेल्वा कुमार जे और एसएसपी अभिषेक यादव के अलावा इंस्पेक्टर एचएन सिंह, कानूनगो ब्रजपाल सैनी, लेखपाल राजपाल सैनी, विकास कुमार, हरिकिशन, जनेश्वर प्रसाद, तरुण कुमार, सियानंद व हुसैन कमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर के मंदिर विवाद को भी सुलझाने के निर्देेश
छपार। थाना दिवस में क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी अमित रावल ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव में स्थित माता के मंदिर को पास की जमीन वाले किसान ने कुछ समय पूर्व तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने आगे आते हुए क्षतिग्रस्त मंदिर का जीर्णोद्धार तो करा दिया था, लेकिन अब उक्त किसान द्वारा मंदिर तक आने-जाने का रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे गांव में तनाव की स्थिति है। अफसरों ने एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र व संबंधित लेखपाल को मामला सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के भी निर्देश
छपार। थाना पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि पड़ोसी युवक सात अगस्त की रात घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सीओ सदर धनंजय सिंह को मामला दर्ज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी ने नई मंडी कोतवाली में सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर नई मंडी कोतवाली में मौजूद रहकर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व थाना पुलिस को सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed