फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son who ran away from home found mother's lap after 13 years

मुजफ्फरनगर: बेटे ने गुस्से में छोड़ा था घर, फिर लगी ऐसी लत कि मिली जेल, 13 वर्ष बाद मां से मिला तो छलकी आंखें

Tue, 19 Sep 2023 07:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 07:57 AM IST
सार

जेल में बंद बेटे को मां का आंचल मिला तो वह खूब रोया। बिछड़ा बेटा पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 13 वर्ष बाद मां ने बेटे को सुरक्षित पाकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। वह जेल के कर्मचारियों को आशीर्वाद देती रही।

विज्ञापन
Son who ran away from home found mother's lap after 13 years
जिला कारागार में बंदी बेटे से मिलकर भावुक हुइ्र मॉ। स्रोत - जेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिला कारागार के कर्मचारियों ने 13 वर्ष से परिवार से दूर रह रहे बेटे को उसकी मां से मिलाया। चोरी के आरोप में जेल में बंद बेटे को मां का आंचल मिला तो वह खूब रोया। बिछड़ा बेटा पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


जिला कौशांबी के गांव जईपुर निवासी बुजुर्ग सावित्री अपने बेटे अतुल उर्फ छोटे (21) से मिलकर खूब रोई। परिवार ने बेटे को सलाखों से बाहर लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, जेल में 14 सितंबर को साप्ताहिक परेड के दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा से एक बंदी ने मिलकर अपने परिजनों से संपर्क कराने की इच्छा जाहिर की। उसने अपना व परिजनों नाम व पता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे ने बताया कि जब वह आठ साल का था तब पिता ने उसे डांट दिया था तो वह नाराज होकर घर से भाग आया और इसके बाद वह इधर-उधर रहा। वह पिछले चार माह से जेल में बंद है। इसके बाद उप कारापाल हेमराज सिंह को बंदी अतुल उर्फ छोटे के परिजनों की जानकारी कर उन्हें सूचना देने के लिए कहा गया।

कई दिन के प्रयास रविवार को सार्थक हुए। सोमवार दोपहर अतुल उर्फ छोटे की मां बुजुर्ग सावित्री देवी अपने बड़े बेटे के साथ जेल पर पहुंची तो जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने अपने कार्यालय में उनकी मुलाकात बिछड़े बेटे से कराई।

मां-बेटा दोनों ही एक-दूसरे को देख कर फफक कर रो पड़े। अतुल उर्फ छोटे ने घर से भाग कर आने को बड़ी गलती बताते हुए कई बार क्षमा मांगी। मां सावित्री देवी का कहना है कि उनका बेटा जिस दिन से लापता हुआ था तभी से वह उन्हें सपने में दिखाई देता था। वह पिता के डांटने के बाद भाग आया था।

अतुल उर्फ छोटे को फुगाना थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 मई को जेल भेजा था। उससे कोई मिलने नहीं आता था। उसने अपने गांव व पिता का नाम बताया था। इस सूचना के बाद उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई थी। अतुल आठ साल पहले घर से भाग कर जुर्म के रास्ते पर चल पड़ा था। अब परिजन आए हैं और वह अतुल से मिले हैं। बेटे की जमानत के लिए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है - सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed