{"_id":"606b476d8ebc3e8ca31acc66","slug":"son-of-former-district-minister-of-bjp-killed-by-hanging-muzaffarnagar-news-mrt5331482165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिला मंत्री के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव दूधली निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामभूल पुंडीर के बेटे पंकज ने घर के पास स्थित पुराने खंडहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव दूधली निवासी भाजपा नेता रामभूल पुंडीर इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार भी हैं। सोमवार सुबह उनका इकलौता बेटा पंकज पुंडीर (23) घर से निकला, लेकिन घंटों तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, तो लगातार घंटी जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर आशंकित परिजनों ने आसपास तलाश की, तो खंडहर के एक कमरे में छत की कड़ी से बने फांसी के फंदे पर युवक का शव लटकता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा गया, जिसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे की मौत से भाजपा नेता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।