{"_id":"7a0d68ee-c833-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"someone-offered-10-lakh-for-bomb-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को आई कॉल, 'ब्लास्ट करने पर मिलेंगे 10 लाख' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को आई कॉल, 'ब्लास्ट करने पर मिलेंगे 10 लाख'
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई एक कॉल ने एक डॉक्टर के पैरों तले जमीन खिसका दी। अदब से सलाम करने के बाद ऑफर दिया गया कि एडवांस में 10 लाख रुपये देंगे, बदले में बम विस्फोट करने होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद फोन कट गया। डॉक्टर ने एसएसपी के पीआरओ से मामले की शिकायत की। मामला मुजफ्फरनगर का है।
न्याजूपुरा में डॉ. आदिल साहिल चैरिटेबिल क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर एक मिस कॉल आई। डॉ. आदिल ने उस नंबर पर तीन बार रिप्लाई की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
आखिरकार 10 बजकर 52 मिनट पर आदिल ने उस नंबर पर फिर कॉल की। सलाम करते हुए नाम और पता पूछा गया, फिर पाकिस्तानी तंजीम से जुड़ने के लिए कहा गया।
डॉक्टर आदिल को ऑफर दिया गया कि वह उसके एकाउंट में 10 लाख रुपये एडवांस में भेज देंगे। लेकिन इसके एवज में उनके बताए स्थानों पर बम विस्फोट करने होंगे।
एक बार तो डॉ. आदिल को लगा कि कोई मजाक कर रहा है। दूसरी बार जब खाते का नंबर मांगा गया तो आदिल संभल गए और कड़े तेवर दिखाते हुए विरोध जताया तो उसने गाली-गलौज कर फोन काट दिया।
विज्ञापन