{"_id":"5db31f868ebc3e93da789d9b","slug":"some-extremist-people-are-poisoning-hate-in-the-country-ulama-devband-news-mrt450458164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ फिरकापरस्त लोग मुल्क में घोल रहे नफरत का जहर: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ फिरकापरस्त लोग मुल्क में घोल रहे नफरत का जहर: उलमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हैदराबाद में मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय से खाने की डिलीवरी लेने से इंकार करने के मामले में उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि ऐसे फिरकापरस्त लोगों ने मुल्क में नफरत का जहर घोला हुआ है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इस तरह के अमल करने वाले कुछ फिरकापरस्त लोग हिंदुस्तान में हिंदू और मुसलमानों को बांटने का काम कर रहे हैं। मुस्लिम डिलीवरी मैन होने के चलते खाना लेने से इंकार करने वाले शख्स की घिनौनी सोच से साबित हो जाता है कि मुल्क में ऐसे बहुत से लोग हैं जो हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत का जहर घोलने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही हमारा प्यारा मुल्क हिंदुस्तान आज बहुत पीछे पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में राजा मुसलमान होते थे तो उसके सेनापति हिंदू होते थे और राजा हिंदू होते थे तो सेनापति मुस्लिम होते थे। किसी भी तरह का भेदभाव नहीं हुआ करता था, लेकिन मुल्क में फिरकापरस्त लोगों ने नफरत का ऐसा बीज बोया हुआ है। जिसकी वजह से आज यहां हिंदू मुस्लिम एकता खंडित हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी को चाहिए कि वह एकजुट होकर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दें।