कोई फ्लाइट में सवार तो किसी को मदद का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे जिले के छात्र-छात्राओं में किसी की वापसी तय हो गई है तो कोई मुश्किल हालात में फंसा हुआ है। रोमानिया के रास्ते लाई जा रही बस में जिले के छात्र-छात्रा भी सवार हुए हैं। परिजनों को उम्मीद है कि सुरक्षित तरीके से सरकार छात्र-छात्राओं को वापस ले आएगी।
कई युवा ऐसे हैं, जो अभी भी यूक्रेन में है और मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। किसी के पास खाने का सामान कम होने लगा है तो किसी के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। चरथावल के अजीम ने परिजनों का बताया कि विवि छोड़कर निकल गया था, लेकिन बस एन वक्त पर कैंसल कर दी गई, जिससे परेशानी बढ़ी है। इवानो से बस में सवार होकर चले छात्र-छात्राएं रोमानिया बॉर्डर तक तो पहुंच गए, लेकिन वहां जाम में फंसे हुए हैं। बॉर्डर नहीं खुलने के कारण भारतीय विद्यार्थियों को 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
रोमानिया के लिए बस में सवार हुई खुशी
सिसौली की नई आबादी निवासी योगेश बालियान की बेटी खुशी इवानो शहर से रोमानिया के लिए बस में सवार हो गई है। खुशी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी उन्हें छात्रावासों से लेकर सुरक्षित तरीके से बस में सवार कर ले जा रहे हैं। उन्हें बताया गया है कि पहले रोमानिया ले जाया जाएगा और यहां से उन्हें भारत की फ्लाइट में दिल्ली लाया जाएगा।
खत्म होने लगा है खाने का सामान
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी के सरकारी स्कूल में कार्यरत गांव रेता नंगला छपार निवासी अध्यापक चरण सिंह का पुत्र विशाल कुलवारिया डेनी प्रो पेट्रोवस्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। पिता चरण सिंह ने बताया कि फिलहाल उनका पुत्र व उसके सभी साथी हॉस्टल में ही हैं। उनके पास दो तीन दिन के ही चावल और अन्य खाने का सामान बचा हुआ है। थोड़ा खाना व कुछ बिस्किट खाकर ही वह गुजारा कर रहे हैं। दिन में बेटे से कई बार बात होती है।
वापसी के इंतजार में मोनिस और चांद
छपार। क्षेत्र के बसेड़ा गंाव निवासी इकराम अली का बेटा मोनिश अली विन्नित्सिया शहर में फंसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि वह घर में है, लेकिन खाने का सामान सीमित है। परिजन बार-बार वीडियो कॉल कर उसकी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा बसेड़ा के ही शमीम का बेटा मोहम्मद चांद भी यूक्रेन में है। परिजनों ने बताया कि बेटे की चिंता हो रही है। वह लगातार टीवी के माध्यम से यूक्रेन के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार कोई न कोई सुरक्षित रास्ता निकाल लेगी।
मुस्कीम से नहीं हो पा रहा संपर्क
जानसठ। शनिवार सुबह जानसठ निवासी एमबीबीएस छात्र मुस्तकीम अपने साथियों के साथ बस से पोलैंड के लिए चला था, लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन बात करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं हो पा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक छात्र से उनकी बात नहीं हो पाती, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। पोलैंड से वह स्वदेश के लिए फ्लाइट पकड़ेगा।
शाहपुर। बसी कलां निवासी हाजी उस्मान का पुत्र अबूजर
यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास के संपर्क में है और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा हुआ है । अधिकारियों ने शीघ्र स्वदेश लौटने का आश्वासन दे रहे हैं । छात्र के भाई ने बताया कि वहां मौजूद छात्रों के समक्ष खाने पीने की समस्या आ रही है । वही गांव कसेरवा निवासी उम्मीद अली का पुत्र मौ0 हसन चौधरी कीव पहुंच गया था और भारतीय दूतावास से संपर्क किया । छात्र के पिता ने बताया कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें राजधानी कीव से लगभग 50 किमी दूर बोगोमोलेक्स यूनिवर्सिटी में रखा हुआ है । जहां उसके समक्ष भी खाने पीने की समस्या आ रही है । सोरम निवासी तनवीर चौधरी का पुत्र अनस चौधरी अभी यूनिवर्सिटी में ही है । छात्र के पिता ने बताया कि एयर इंडिया का विमान एक जत्थे को लेकर वहां से वापस चल दिया है। उन्हें उम्मीद है कि उनका पुत्र भी शीघ्र एयर इंडिया के विमान से स्वदेश लौट आएगा ।
यूक्रेन संकट के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
मुजफ्फरनगर। यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों की सहायता के लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 0313-2436918 है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9897749888 पर भी संपर्क कर परेशानी बता सकते हैं।

रोमानिया बॉर्डर पर लगी वाहनों की कतार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

यूक्रेन में डॉक्टर की डिग्री लेने गया विश्वास चौधरी(पिता के पीछे खड़ा) अपने परिवार के साथ- फोटो : MUZAFFARNAGAR

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला मोरना चीनी मिल निवासी विश्वास चौधरी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : इवानो से रोमानिया जाती बस में बुढ़ाना का हर्ष अपने साथियों के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बस में सवार हर्ष की नजदीकी फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : इवानो में बस में सवार खुशी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

इवानो में बस में सवार होती खुशी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : युक्रेन में में बेटे अमन से फोन पर जानकारी लेतता नगलां राई से पिता गुफरान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोनीश बसेड़ा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : जानसठ के छात्र शाहफिज ने यूक्रेन से अपने साथियों के साथ फोटो भेजा- फोटो : KHATAULI