{"_id":"61ddc7f34ddb8b2a995fbc32","slug":"soldier-killed-in-road-accident-fellow-soldier-injured-devband-news-mrt573061412","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी सिपाही घायल
विज्ञापन
देवबंद में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला सिपाही मोनू
- फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। फ्लाईओवर पर सोमवार की रात्रि हुए हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सिपाही कार से अपने घर मेरठ जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया।
जनपद मेरठ के थाना इंचौली के अंतर्गत पड़ने वाले गांव चिरौड़ी निवासी सिपाही मोनू कुमार (28) पुत्र बिजेंद्र अपने साथी सिपाही गौरव कुमार पुत्र रामपाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। सोमवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह फ्लाईओवर से उतरकर उपकारागार के समीप पहुंचे तो इसी दौरान किसी वाहन से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जहां कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं, हादसे में मोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी और कोतवाल प्रभाकर केंतुरा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रात्रि में ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल को सीएचसी देवबंद में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि घायल सिपाही गौरव का मेडिग्राम अस्पताल सहारनपुर में इलाज चल रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। दोनों पुलिसकर्मी सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात थे।
हादसा कैसे हुआ पुलिस के पास नहीं स्टीक जवाब
देवबंद। फ्लाईओवर पर सिपाही मोनू व गौरव की कार कैसे भिड़ी इसके बारे में पुलिस भी कुछ खास नहीं बता पा रही है, क्योंकि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां सड़क के बीच में डिवाइडर है। कुछ लोग सामने से अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हादसा होना बता रहे हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं होता है क्योंकि हाईवे फोरलेन का है। हादसे की बाबत पूछने पर पुलिस भी चकरा रही है। सीओ ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इस मामले की जांच कराई जा रही है।