फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soldier commits suicide by shooting

कनपटी पर गोली मारकर सिपाही ने की आत्महत्या

Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Soldier commits suicide by shooting
सिपाही अखिल कपासिया का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कनपटी पर गोली मारकर सिपाही ने की आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी स्थित आवास के एक कमरे में सिविल लाइंस थाने में तैनात कांस्टेबल अखिल कपासिया ने खुद कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पैतृक गांव लौट गए। सिपाही की मौत से घर में कोहराम मच गया।
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अखिल कपासिया (24) 2016 बैच का सिपाही था। करीब डेढ़ साल से अखिल की ड्यूटी मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने में थी, जहां से वह कुछ समय पूर्व ही सिविल लाइंस थाने में स्थानांतरित हुआ था। शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी भावना सिंह के मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में किराए पर सिपाही रहता था। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे अखिल ने अपने कमरे में चारपाई पर ही तमंचा कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे, जहां अखिल का लहूलुहान शव देख उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ मंडी हिमांशु गौरव, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व क्राइम इंस्पेक्टर सुशील सैनी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव को जिला मुख्यालय पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जो शव लेकर पैतृक गांव लौट गए। उधर, मौके से तमंचा बरामद कर पुलिस की ओर से मृतक सिपाही के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज करा गया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा......
सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि सिपाही अखिल कपासिया किराए के कमरे में रहता था, जहां उसने तमंचे से अपने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

मुजफ्फरनगर में आदर्श कॉलोनी में सिपाही के आत्महत्या करने के बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पु?

मुजफ्फरनगर में आदर्श कॉलोनी में सिपाही के आत्महत्या करने के बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पु?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed