{"_id":"64c270a181a3c299100675a9","slug":"solani-river-water-filled-on-the-roads-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-4440-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रास्तों पर भर गया सोलानी नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रास्तों पर भर गया सोलानी नदी का पानी
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र के गांव में भरे पानी से गुजरते ग्रामीण
बुधवार की रात उत्तराखंड से छोड़ा गया था पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। सोलानी नदी में पानी कम नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। गांवों के रास्तों पर पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित है। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर पानी आ जाने से मुश्किल उठानी पड़ रही है। गांव शेरपुर के पास बने रपटे पर बृहस्पतिवार को पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया।
गांव रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी, अल्मावाला, जिंदा वाला, सुहेली, भैंसली वाला, भदौला, पांचली, चानचक, बनारसी वाला बाढ़ का प्रकोप झेल चुके हैं। अब भी नदी का जल स्तर कम नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी बृहस्पतिवार को सोलानी नदी से बाहर निकलकर कई गांवों के रास्तों पर भर गया, जिससे गांवों के रास्तों पर फिर पानी आ गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नदी में करीब 14 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण नाव में बैठकर सोलानी नदी पार कर खेतों और अपने जरूरी कार्यों पर जा पा रहे हैं। वाहनों का संचालन नहीं होने से खादर क्षेत्र के लोग खानपुर, गोरधन पुर, लक्सर उत्तराखंड आदि नहीं जा पा रहे हैं। देविंदर खालसा, गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, बोहड़ सिंह, बलवंत सिंह, बूटा सिंह, बलिहार सिंह, सतनाम सिंह, राजेंद्र पांचली, राजेश कुमार, राजू प्रजापति, यादराम, गुलशन कुमार का कहना है कि खेतों और जंगलों में पानी भर जाने से करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की अधिकारियों से रास्ता बनवाने की मांग
पुरकाजी। करीब तीन वर्ष पूर्व गांव रामनगर के प्रजापति समाज के लोगों ने करीब तीन लाख रुपये खर्च कर पानी से बचाव के लिए गांव के रास्ते को ऊंचा करवाया था। आरोप है कि 15 जुलाई को गांव रजकल्लापुर के ग्रामीणों ने रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया था। शिकायत एसडीएम सदर से की गई थी। आरोप है कि किसी भी अधिकारी ने गांव में पहुंचकर कोई सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता क्षतिग्रस्त हो जाने से गांव रामनगर के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।