फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solani river in spate due to water released from Uttarakhand

उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी उफान पर

Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Solani river in spate due to water released from Uttarakhand
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में टूटा हुआ सोलानी नदी का किनारा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी उफान पर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। उत्तराखंड की पहाड़ियों से शुक्रवार रात पानी छोड़े जाने से सोलानी नदी फिर उफान पर आ गई। पानी नदी से बाहर निकलकर जंगलों में भर गया। पानी के तेज बहाव से गांव आयकी के पास नदी का किनारा टूट जाने से पानी जंगलों व खेतों में भर जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। पानी गांव में आ जाने की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई।

राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, साधु राम, सुनील कुमार आदि ने बताया कि गत माह भी गांव के पास ही नदी का किनारा टूट जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो जाने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया था। नदी किनारे की मरम्मत सही ढंग से नहीं होने से किनारा फिर टूट जाने से खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। एसडीएम सदर दीपक कुमार का कहना है कि जिस ठेकेदार द्वारा नदी के किनारे की मरम्मत की गई थी। उसे दोबारा अच्छी तरह मरम्मत करने की हिदायत दी गई है। जल्द ही नदी के किनारे की मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed