फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solani river again in spate, villagers panic

सोलानी नदी फिर आयी उफान पर

Sat, 29 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Solani river again in spate, villagers panic
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर चारा लाते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। उत्तराखंड की पहाड़ियों से लगातार पानी आने व क्षेत्र में हो रही बारिश से शनिवार को पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी फिर उफान पर आ गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीण और पानी बढ़ने की आशंका से भयभीत हैं।
विज्ञापन

सोलानी नदी में एक माह से लगातार जल स्तर बढ़ा होने से जहां गांव रामनगर, रजकल्लापुर, रतन पुरी, अलमावाला, नंगला आदि के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या बनी हुई है। वहीं खेतों से पशुओं के लिए चारा लाने की भी समस्या बनी हुई है। कुछ ग्रामीण नाव में बैठकर बमुश्किल खेतों से चारा ला रहे हैं। अधिकांश ग्रामीणों को पशुओं को भूसा आदि ही खिलाना पड़ रहा है। सरदार कुलवंत सिंह, देवेंद्र खालसा, बोहड़ सिंह, गुरमीत सिंह, प्रधान जोगेंद्र सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, साधूराम, बिजेंद्र सिंह, पहल सिंह, कैराज सिंह ने बताया कि खेतों और जंगलों में पानी भरा होने से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है। भर पेट चारा नहीं मिलने से पशु बीमार से होकर कमजोर हो गए हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि उत्तराखंड में हुई बारिश का दो हजार क्यूसेक पानी शुक्रवार को छोड़ा गया था। रात्रि में सोलानी नदी में पानी पहुंचने के बाद जल स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed