फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   solani river again in spate due to water released from uttarakhand

उत्तराखंड से छोडे़ गए पानी से फिर उफान पर आई सोलानी नदी

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
solani river again in spate due to water released from uttarakhand
मुजफ्फरनगर : पुरकाजी खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड से छोड़े गए पानी से सोलानी नदी उफान पर आ गई है। पानी के लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात उत्तराखंड से पानी फिर छोड़े जाने से खादर क्षेत्र की सोलानी नदी फिर उफान पर आ गई। पानी नदी से बाहर निकलकर जंगलों व खेतों में भर गया। जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। पानी लगातार बढ़ने से गांव रजगल्लापुर, रामनगर, शेरपुर नंगला, भदौला, भदौली, अलमावाला, जिंदावाला, चमरावाला, सुहेली, चानचक, पांचली, फरखपुर आदि करीब 24 गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। पानी और बढ़ने की संभावना को लेकर ग्रामीणों ने घरों में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया है।

बीडीसी सदस्य राजेंद्र पांचली, राजू प्रजापति, साधुराम, सतनाम सिंह, कृष्णपाल, यादराम, बिजेंद्र सिंह, महकार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों व खेतों में पानी भरा होने से पिछले करीब दो सप्ताह से चारे की समस्या बनी हुई है। चारा नहीं होने पर पशुओं को भूसा खिलाना पड़ रहा है। रात से फिर पानी आ जाने से शुक्रवार को नदी के पूरे उफान पर आ जाने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी और बढ़ने से हालात खराब हो जाएंगे। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। खतरे वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed