फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Society will be brightened by the education of daughters: Tikait

बेटियों की पढ़ाई से रोशन होगा समाज : टिकैत

Sat, 12 Oct 2024 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Society will be brightened by the education of daughters: Tikait
भौराकलां। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिए जाने की जरूरत है। बेटियां समाज का नाम ऊंचा करती हैं। मृत्यु भोज का विरोध किया गया। युवाओं को नशा मुक्त समाज का निर्माण करते हुए खेती व स्वरोजगार की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट महासभा के तत्वावधान में क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न में जाट जागृति मंच ने देश और समाज का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा खिलाड़ी देश की शान होते हैं। ग्रामीणों को बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान देकर समाज में उन्हें उच्च स्थान दिलाना होगा। बेटी दो परिवारों का नाम रोशन करती है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। उच्च शिक्षा और अच्छे संस्कार के साथ आगे बढ़ें। अपने पूर्वजों का इतिहास पढ़ें। शिक्षा और खेल के दम पर तरक्की की जा सकती है। अखिल भारतीय जाट महासभा के सचिव युद्धवीर सिंह ने समाज को एकजुट होकर बुजुर्गों का सम्मान करने का आह्वान किया। शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और धर्मेंद्र तोमर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। चालन अमित धर्मा ने किया। आयोजन में हिमांशु बालियान, लोकेंद्र बालियान, अंकित बालियान, सनी बालियान और सुमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed