फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Society should be free from people of court mentality: Sharma

दरबारी मानसिकता के लोगों से मुक्त हो समाज: शर्मा

Tue, 03 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Society should be free from people of court mentality: Sharma
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण सभा ने अक्षय तृतीया के उपलक्ष में हवन यज्ञ एवं भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह मनाया। समाज के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं यज्ञ करके किया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मुख्य अतिथि सुबोध शर्मा, अरविंद राज शर्मा, सचिन शर्मा धमात एवं सुशील अत्री रहे। अरविंद राज शर्मा ने ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। कुछ दरबारी मानसिकता के लोगों ने उसे भ्रमित कर अपने स्वार्थ के चलते बहुत ही कमजोर कर दिया है। ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण साहसी एवं नेतृत्व कारी है। पुन: उसे खड़ा होना होगा एवं अपने बीच के स्वार्थी एवं छोटी मानसिकता के लोगों को पहचानकर उनका पर्दाफाश करना होगा।
विज्ञापन

सुशील अत्री ने कहा कि समाज को संगठित करने की बात कही। ब्रजराज शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने कभी किसी वर्ग, किसी जाति के साथ अनाचार बरदाश्त नहीं किया। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और न्याय को विजय दिलाई। देवेश कौशिक, नीरज शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, जनार्दन शर्मा, लोकेश वशिष्ठ, शशीकांत शर्मा, राकेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, मनोज शर्मा, ओमदत्त शर्मा, दिनेश शर्मा, चंद्रपाल भारद्वाज, सुदामा शर्मा, हैप्पी शर्मा, अश्वनी शर्मा, ललित कुमार शर्मा इंजीनियर, प्रदीप कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, संदीप दूबे, पवन, यश मिश्रा, ब्रजलाल शास्त्री, ध्यानचंद शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, विनय शर्मा, महेश चंद कपिल, आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed