{"_id":"5ec01e458ebc3e904c798d02","slug":"so-put-in-post-crime-will-increase-after-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt4820669147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खुलने के बाद आएगी अपराधों की आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन खुलने के बाद आएगी अपराधों की आंधी
विज्ञापन
सिखेड़ा एसओ की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली गई पोस्ट।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ ने डाली पोस्ट, लॉकडाउन के बाद बढ़ेंगे अपराध
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया (व्हाट्सएप ग्रुप) पर एक थानाध्यक्ष द्वारा डाली गई पोस्ट चर्चा का विषय बनी है। उसमें कहा गया है कि लॉकडाउन खुलने के बाद गुंडागर्दी, डकैती, चोरी व छिनैती जैसे अपराधों में वृद्धि होगी। लोगों का घर से बाहर सुरक्षित निकलना मुश्किल होगा।
यह पोस्ट सिखेड़ा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किसी शीर्ष पुलिस अधिकारी का महत्वपूर्ण संदेश बताकर डाली। उसमें लिखा है कि लॉकडाउन में अधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति लगभग शून्य हो गई है। कमाई न के बराबर होने, नौकरी छूटने और व्यापार पर पड़ा कुप्रभाव लोगों को प्रभावित करेगा। ऐसे में लूटपाट, छीना-झपटी, डकैती व चोरी जैसे अपराधों में उछाल आना तय है और इससे घर के लोग, बच्चे, स्कूल - कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही महिलाएं भी बच नहीं पाएंगे। शहर और कस्बाई क्षेत्र भी अपराध वृद्धि से अछूते नहीं रहेंगे, इसलिए अपने साथ ही परिवार और सामान की रक्षा करने के लिए लोग अभी से तैयार रहें। लोगों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रहने के 22 प्वाइंट भी बताए हैं। इनमें महंगी घड़ियां, चेन, चूड़ियां, कानों के कुंडल आदि न पहनने, हैंड-बैग्स की सुरक्षा करने, मोबाइल का सार्वजनिक इस्तेमाल न करने, अजनबी को लिफ्ट न देने, आवश्यकता से अधिक धन लेकर न निकलने, पत्नी-बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें बार-बार कॉल करने, घर जाने के लिए एकांत मार्ग का इस्तेमाल न करने के साथ ही मॉर्निंग वॉक का समय तक निर्धारित किया है। इसके साथ ही बच्चों को ट्यूशन के लिए खुद लाने व छोड़ने की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी कहा गया है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि लॉकडाउन के चलते फिलहाल अपराध लगभग शून्य हैं। ऐसे में लॉकडाउन की अपेक्षा कुछ अपराध बढ़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि सुरक्षित घर से निकलना मुश्किल हो जाए। मामले की जांच कराई जा रही है, जरूरत पड़ी तो एसओ से स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा।