{"_id":"659ef363141836736801a044","slug":"smuggled-liquor-recovered-two-arrested-one-absconding-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-14877-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरियाणा के लिए खास\nभोपा - तस्करी की शराब बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरियाणा के लिए खास भोपा - तस्करी की शराब बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार
Thu, 11 Jan 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
- भोपा पुलिस और आबकारी टीम ने चलाया अभियान, आठ लाख बताई शराब की कीमत
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त अभियान चला कर उत्तराखंड सीमा से अशोका लिलैंड गाड़ी में लाई जा रही लाठ लाख कीमत की तस्करी की शराब बरामद की है। पुलिस ने हरियाणा राज्य निवासी दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
भोपा सीओ देववृत वाजपेयी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भोपा थाना पुलिस व आबकारी टीम ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के सिताबपुरी गांव के निकट उत्तराखंड की सीमा पर चेकिंग के दौरान गाड़ी को रुकने का संकेत किया तो चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया। पीछा कर गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार तीन आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने दो को दबोच लिया। जबकि एक फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से चंडीगढ़ में बेची जाने वाली 1104 बोतल, राजधानी व्हिस्की 360 बोतल बरामद हुई हैं।
आरोपियों ने अपने नाम शंकर उर्फ संदीप कश्यप निवासी गांव बढी, थाना गन्नौर सोनीपत हरियाणा व विकास बैरागी निवासी रिजवान कलां थाना जुलाना जींद हरियाणा बताया। दोनों ने फरार साथी का नाम विश्वजीत निवासी सोनीपत हरियाणा बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पकड़ी गई शराब को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रयुक्त करने की योजना बनाए हुए थे। दोनों को यह शराब मुजफ्फरनगर में किसी को सौंपनी थी। अभियान में आबकारी निरीक्षक जानसठ प्रभात कुमार तिवारी व भोपा पुलिस शामिल रही।