{"_id":"6aef05d534a28398ac06b279","slug":"slow-paced-widening-of-a-to-z-road-causing-commuting-difficulties-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-184842-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एटूजेड रोड का धीमी गति से चल रहा चौड़ीकरण, आवागमन में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एटूजेड रोड का धीमी गति से चल रहा चौड़ीकरण, आवागमन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एटूजेड रोड के डिवाइडर की चौड़ाई कम कर मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू कराया गया। काम शुरू हुआ लेकिन चौड़ीकरण की गति धीमी होने के कारण लोगों को समस्या हो रही है।
दो वर्ष पहले एमडीए बोर्ड बैठक में एटूजेड रोड की चौड़ाई 25 मीटर बढ़ाए जाने पर सहमति बनी थी। तत्कालीन मंडलायुक्त भास्कर यशोद के निर्देश पर चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई थी। जिसके बाद एमडीए ने सड़क के दोनों ओर भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू की थी। लेकिन कराए गए सर्वे में सामने आया था कि करीब 1.8 किमी. लंबी सड़क के दोनों ओर 70 से अधिक स्थानों पर या तो भवनों का निर्माण कराया गया है, अथवा अतिक्रमण किया गया है।
जिस पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क चौड़ा करने के विचार को त्याग दिया गया था। छह माह पहले डीएम उमेश मिश्रा की मौजूदगी में हुई विकास संबंधी बैठक के दौरान तय हुआ था कि सड़क के मध्य में स्थित डिवाइडर तोड़कर पतला कर दोनों ओर से सड़क चौड़ी कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका निर्माण विभाग को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
पालिका के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि एटूजेड रोड का चौड़ीकरण कर निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि डिवाइडर से दोनों ओर सड़कों के निर्माण के लिए 1.93 करोड़ के अलग-अलग टेंडर छोड़े गए हैं। फिलहाल डिवाइडर तोड़ दिया गया है। शीघ्र ही दोनों ओर की सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा।