फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sleeping nap

नींद की झपकी ने ली चार की जान

Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Mon, 14 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sleeping nap
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बेकाबू कैंटर ने फुगाना बस अड्डे पर बस की प्रतीक्षा में खड़े पांच यात्रियों को रौंद डाला,  जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर अवस्था में घायल एक ग्रामीण को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाइवे पर  तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना बस अड्ड़े पर यह हादसा रविवार को सुबह करीब नौ बजे हुआ। फुगाना बस स्टैंड पर काफी यात्री बस की इंतजार में खड़े हुुुए थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से खाली मुर्गी वाहन कैंटर ने यात्रियों को रौंद डाला। अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर धंस गया।
विज्ञापन


इस हादसे से घटनास्थल पर खडे़ यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों और दुकानदारों की सहायता से सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया। सीएचसी पर पहुंचे पांच घायलों में से दो महिलाओं सहित चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों की शनाख्त फुगाना निवासी आशु उर्फ एश कुमार (40) पुत्र होराम और नरेंद्र (30) पुत्र सूरजभान के रूप में हुई। मृतक महिलाओं की पहचान शामली जिले के गांव लांक निवासी          रघुबीरी (70) पत्नी सत्यपाल और सिसौली के अलावलपुर माजरा निवासी रेशू उर्फ संतरेश पत्नी प्रवेश के रूप में हुई।  गंभीर रूप से घायल बागपत जिले के बड़ौत निवासी सन्नी पुत्र किरणपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उधर, मुजफ्फरनगर। तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने के कारण विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।  नई मंडी के जानसठ रोड पर रात में शादी समारोह चल रहा था। बैंक्वेट हॉल के बाहर कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान एक कार ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीन घायल हो गए। लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस सौंप दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed