फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SK paper mill sealed for spreading pollution

Muzaffarnagar News: प्रदूषण फैलाने पर एसके पेपर मिल को सील किया

Wed, 17 May 2023 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
SK paper mill sealed for spreading pollution
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हिंडन नदी को प्रदूषित करने पर की कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हिंडन नदी को प्रदूषित करने वाली एसके पेपर मिल्स जौली रोड को सील कर दिया है। विभागीय टीम की लगातार की जा रही जांच में पेपर मिल की ओर से हिंडन नंदी में अशुद्धिकृत उत्प्रवाह पाया गया। इस पर तुरंत उत्पादन बंद करते हुए सिलिंग की कार्रवाई की गई।
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि हिंडन नदी में जल प्रदूषण को नियंत्रित करने को वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शासन के सख्त निर्देशों के बाद लगातार जांच की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में हिंडन नदी में प्रदूषण का मुख्य स्रोत काली नदी पश्चिमी है, जिसके कैचमेन्ट एरिया में मुख्यत: पल्प एंड पेपर उद्योग संचालित हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नियमित रूप से रात्रि में भी धन्धेड़ा नाले और बेगराजपुर नाले का निरीक्षण किया जा रहा है। यदि किसी उद्योग से अशुद्धिकृत उत्प्रवाह निस्तारित होता पाया जा रहा है तो सीधे उत्पादन बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसके पेपर मिल्स जौली रोड में अशुद्धिकृत उत्प्रवाह पाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बन्दी आदेश जारी किए गए। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed