{"_id":"65f202a0964bf4115003a0d5","slug":"six-thousand-square-feet-rangoli-made-in-national-colors-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-118655-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: - आसपास के लिए <bha>--<\/bha>-\nमुजफ्फरनगर - राष्ट्ररंग में बनाई गई छह हजार स्क्वायर फीट की रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: - आसपास के लिए <bha>--</bha>- मुजफ्फरनगर - राष्ट्ररंग में बनाई गई छह हजार स्क्वायर फीट की रंगोली
Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
- तीन दिवसीय राष्ट्र रंग के कार्यक्रम का शुभारंभ, लाला जगदीश प्रसाद में एबीवीपी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कला मंच एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्ररंग कार्यक्रम का उद्घाटन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल शामिल हुए। कार्यक्रम में 6000 स्क्वायर फीट की रंगोली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की एंट्री की गई एवं तीन दिवसीय आर्टिस्ट कैंप का प्रारंभ हुआ।
जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न उत्कृष्ट संस्थानों से कलाकारों ने भाग लिया। यहां प्रतिभागी विद्यार्थियों को तीन दिन कला के भिन्न-भिन्न अंगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक कलाकार अपनी प्रतिभा को बेहतर बनाने में सक्षम हो, जिससे वह समाज में और सामाजिक बदलाव के लिए अपनी कला का योगदान दे सके। अपने स्थापना काल से ही एबीवीपी संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व करता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित से लेकर भारत के व्यापक हित से संबद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। कार्यक्रम में आलोक स्वरूप, ललित अग्रवाल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्रदीप मेहता, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक अभिनवदीप का रहना हुआ, अभाविप की प्रांत अध्यक्ष डॉ. मीनू महरोत्रा, प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा एवं राष्ट्रीय कलामंच प्रांत संयोजक अंकिता नेगी रहीं।