फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six players got jobs in police, CM handed over appointment letters

Muzaffarnagar News: छह खिलाड़ियों ने पुलिस में पाई नौकरी, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six players got jobs in police, CM handed over appointment letters
शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें मुजफ्फरनगर के भी खिलाड़ी शामिल है। दो कबड्डी, तीन शूटिंग और एक बास्केटबॉल के खिलाड़ियों को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र मिला।
जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि कबड्डी के खिलाड़ी शुभम बालियान व अन्नु, शूटिंग की खिलाड़ी नेहा, निशांत और अंकुर प्रजापति के अलावा बास्केटबॉल के खिलाड़ी तनिष्क को सिपाही के पद पर नौकरी मिली है।
विज्ञापन


शुभम ने नेशनल और खेलो इंडिया में जीते मेडल
काकड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र बालियान के बेटे शुभम बालियान को भी नियुक्ति पत्र मिला। शुभम ने कबड्डी में चार नेशनल और खेलो इंडिया खेलकर मेडल जीते है। उन्हें गाजियाबाद में ज्वाइनिंग मिली है। वह फिलहाल बीए के तीसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी खिलाड़ी अन्नू ने खेले दो नेशनल
काकड़ा गांव निवासी नीरज की बेटी अन्नू को भी सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। कबड्डी खिलाडी अन्नू ने दो बार नेशनल खेला। वह बीए करने के बाद अब बीपीएड की पढ़ाई कर रही है। उन्हें भी गाजियाबाद में ज्वाइनिंग मिली है।

शूटिंग खिलाड़ी निशांत ने जीते दो मेडल
काकड़ा गांव निवासी नीरज के बेटे निशांत तोमर ने तीन बार नेशनल खेला है। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार मेडल पर कब्जा जमाया है। बुधवार को उन्हें भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। परिवार में खुशी का माहौल है।


अंकुर ने ऑल इंडिया में जीता था स्वर्ण पदक
गांव सरनावली के प्रह्लाद प्रजापति के बेटे अंकुर ने शूटिंग में तीन बार नेशनल, खेलो इंडिया और ऑल इंडिया खेलकर स्वर्ण पदक जीता था। वह अब बीए के छात्र है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भी नियुक्ति पत्र दिया है।

शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।

शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।

शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।

शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।

शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।

शूटिंग खिलाड़ी अंकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed