{"_id":"60c4f9308ebc3ef4362d88a7","slug":"six-passengers-injured-in-road-accidents-muzaffarnagar-news-mrt542460894","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में छह यात्री घायल
मुजफ्फरनगर, खतौली। सड़क दुर्घटनाओं में छह राहगीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है।
गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव अखलाकपुर जानसठ निवासी दीपक को किसी वाहन ने दूधली गांव के सामने टक्कर मार दी। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सद्दीकनगर निवासी शौकीन अपने पुत्र सुएब के साथ साइकिल से सठेडी से दूध लेकर आ रहा था। बुढ़ाना रोड पर नहारिया धर्मकांटे के समीप बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। चीखपुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसके अलावा खतौली-पिपलेहड़ा मार्ग पर गांव अतरपुरा के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तेजपाल निवासी जसौला तथा रोबिन, विमल निवासी सिखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।