फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six including Umesh Malik acquitted in Soram famous fight

Muzaffarnagar: सोरम के चर्चित झगड़े में उमेश मलिक समेत छह दोषमुक्त, मुजफ्फरनगर दंगे से पहले का मामला

Sat, 01 Mar 2025 09:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 01 Mar 2025 09:14 PM IST
सार

सोरम गांव के चर्चित झगड़े के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिए गए। शिकायतकर्ता ने सम्राट, मनीष, सुधीर, बिजेंद्र, रामपाल, नौरज, उमेश मलिक के खिलाफ जानलेवा हमले और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया था।
 

विज्ञापन
Six including Umesh Malik acquitted in Soram famous fight
उमेश मलिक व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर दंगे से पहले हुए सोरम गांव के चर्चित झगड़े के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिए गए। सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने फैसला सुनाया। शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव में 20 अगस्त 2013 को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। वादी ने सम्राट, मनीष,  सुधीर, बिजेंद्र, रामपाल, नौरज, उमेश मलिक के खिलाफ जानलेवा हमले और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। अभियोजन के प्रार्थना पत्र पर आरोपी पक्ष को अदालत ने मारपीट की धाराओं में तलब किया। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। ट्रायल के दौरान सम्राट की मौत हो गई थी। शनिवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन


यह दर्ज कराया था मुकदमा
सोरम गांव के वादी वाजिद ने पुलिस को बताया था कि उसका चाचा बाली  20 अगस्त 2013 को वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से  सम्राट, मनीष, सुधीर, बिजेंद्र, रामपाल, नौरोज, उमेश मलिक  तलवार व लाठी डंडे लेकर खेत से निकले। बाली के साथ  मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। आरोप लगाया था कि  इस घटना से कईं घंटे पहले  पूर्व विधायक उमेश मलिक गांव में आया था और भड़काऊ भाषण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बन गई थी रंजिश
टनाक्रम से पहले क्षेत्र में एक युवती के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया था। कहासुनी के बाद तनाव बढ़ा। सामाजिक पंचायतों का दौर चला। किसान संगठनों के प्रतिनिधि, सपा और भाजपा नेता भी सक्रिय हुए थे। इसी दौरान यह झगड़ा हो गया, जिस कारण तनाव और अधिक बढ़ गया था। इसके बाद जानसठ कोतवाली क्षेत्र में कवाल कांड हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed