फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six committees will be formed after the pledge of the princes

प्रधानों की शपथ के बाद छह समितियों का होगा गठन

Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Six committees will be formed after the pledge of the princes
चरथावल। कोरोना महामारी दौर में ग्राम पंचायतों के गठन के लिए वर्चुअल शपथ कार्यक्रम इतिहास का हिस्सा बनेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी गांवों में शपथ एक निश्चित स्थल पर शपथ कार्यक्रम को पूरा कराएंगे। उसके बाद ग्राम पंचायत की बैठक में छह समितियों का गठन करना होगा। ब्लॉक में पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, 12 गांवों में सदस्यों को कोरम पूरा नहीं होने के कारण एडीओ प्रशासक रहेंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों पर ब्लॉक में मंगलवार को वर्चुअल ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित किया है। 59 पंचायतों में 12 को छोड़कर 47 में शपथ कराई जाएगी। ग्राम सचिव एक तय स्थल पर शपथ कराएंगे। पूरे ब्लॉक में 16 ग्राम सचिव होने के कारण अलग-अलग समय पर कार्यक्रम होगा। शपथ के बाद ग्राम पंचायत की बैठक में छह समितियों का गठन करना होगा और उनकी सूची कंप्यूटर में डाउनलोड़ करने के बाद शासन को भेजने की अनिवार्यता की है। बीडीओ ने बताया कि समिति हर बार गठित होती रही है, लेकिन अब प्रधान घर बैठकर समिति नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बाननगर, बड़कली, मलीरा, कल्लरपुर, जट नंगला, भमेला, पीपलशाह, छिमाऊ, लकड़संधा और महाबलीपुर में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रधान अग्रिम कार्रवाई होने तक शपथ लेने से वंचित रहेंगे। प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन गांवों में प्रशासक नियुक्त होंगे। उनकी निगरानी में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed