{"_id":"582e03bb4f1c1b5736900900","slug":"sisuli-mahapanchayat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसौली महापंचायत में आज जुटेंगे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसौली महापंचायत में आज जुटेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिसौली महापंचायत में जाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसौली की किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन से जुडे़ अन्य प्रांतों के किसान भी हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को होने वाली रैली के लिए बृहस्पतिवार को ही किसानों का सिसौली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रैली में भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है।
भारतीय किसान यूनियन ने सिसौली की किसान पंचायत को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के किसानों के साथ देश के अन्य प्रांतों के किसान भी रैली में जुट रहे हैं। बृहस्पतिवार को कई प्रांतों के किसान ट्रेन से मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां से ये किसान सीधे सिसौली पहुंच रहे हैं। महापंचायत में किसानों की कई गंभीर समस्याओं के साथ पिछले गन्ना भुगतान की समस्या मुख्य रूप से उठेगी। सिसौली क्षेत्र की तितावी शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया गन्ना भुगतान बकाया है।
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान कई बार मिल पर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। सात नवंबर को जनता इंटर कॉलेज लालूखेड़ी में एक किसान पंचायत हुई थी, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने 15 नवंबर तक भुगतान कराने की बात किसानों के बीच कही थी, परंतु अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। रैली में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा भाग ले रहे हैं। कई अन्य मंत्रियों के भी रैली में पहुंचने की संभावना है। भाकियू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले ही दिन सिसौली पहुंच चुके हैं और व्यवस्था बनाने में लगे हैं।