फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sister-in-law and sister-in-law died in an accident on Delhi Doon Highway

Muzaffarnagar News: दिल्ली दून हाईवे पर हादसे में जेठानी व देवरानी की मौत

Tue, 16 Dec 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law died in an accident on Delhi Doon Highway
मुजफ्फरनगर। दिल्ली दून हाईवे पर भोपा पुल के पास सड़क पार कर रही जेठानी-देवरानी व एक युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नई मंडी के गांव तीगरी निवासी राजवीरी (47) व बबली (40) की मौत हो गई। उनकी रिश्तेदार युवती सोनिया घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया हैं।
विज्ञापन



नई मंडी के गांव तिगरी निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी राजवीरी व प्रवीण की पत्नी बबली अपने रिश्तेदार मेघाखेड़ी निवासी युवती सोनिया के साथ रविवार को खतौली में दवाई लेने के लिए गई थी। उनके साथ में कोई पुरुष नहीं था।
विज्ञापन

यह तीनों रविवार रात में दवाई लेकर लौट रही थी। तीनों किसी वाहन से खतौली से मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर भोपा बाइपास पर रात में उतरी और पैदल सड़क पार करने लगी। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद किसी राहगीर ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों काे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घायल युवती से जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
देर रात में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। सोमवार को दोनों शवों का शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से गांव में शोक है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं दी है।

-----
दोनों महिलाओं का है मध्यम वर्गीय परिवार
महिला बबली का पति प्रवीण एक फैक्टरी में नौकरी करता है। उसके परिवार में बेटा हरीश, अमित, छोटू व बेटी गरेशो हैं। महिला राजवीरी का पति प्रमोद मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है। उसके परिवार के दो बेटे सोनू व माेनू हैं। सोनू की शादी हो चुकी है। दोनों परिवारों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed