{"_id":"62055580264a51171a20d9df","slug":"sir-someone-else-has-cast-my-vote-muzaffarnagar-news-mrt5765415188","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... मेरी वोट किसी और ने डाल दी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब... मेरी वोट किसी और ने डाल दी है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन पिछले कई दिन से प्रयासरत था, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा बनाए कंट्रोल रूम में अलग-अलग कई शिकायत पहुंची। सबसे ज्यादा शिकायत वोट स्लिप न मिलने की रही।
गांव सठेड़ी निवासी संजीता ने चुुनाव कार्यालय के शिकायत कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी वोट बूथ नंबर-1 में थी। वह अपनी वोट डालने के लिए पहुंची, तो पता चला कि उसकी वोट किसी अन्य व्यक्ति ने पहले ही डाल दी है। मुजफ्फरनगर निवासी लोकेंद्र ने भी वोट डालने के बारे में शिकायत की। शिकायतकर्ता को पीठासीन अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा गया। वहीं कंट्रोल रूम से क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी को शिकायत से अवगत कराया गया।
मुजफ्फरनगर निवासी सागर, अंकित विहार मुजफ्फरनगर निवासी राम गोपाल, रामपुरी निवासी विशाल शर्मा, भूम्मा मीरापुर निवासी अमित, कबूल सिंह मुजफ्फरनगर व गणेश, पिंटू चौधरी, थाना सिविल लाइन थाने के गांव उस्मान ने वोट की स्लिप नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
पचैंडा निवासी सौरभ की शिकायत थी, कि काफी प्रयासों के बाद भी उनकी वोट नहीं बनी है। खतौली निवासी मोहम्मद नदीम व शाहपुर निवासी सपना की भी वोट नहीं बनी है। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी अशोक त्यागी ने शिकायत कर कहा कि मशीन का बटन बंद कर देते है। इस बारे में सेक्टर मजिस्ट्रेट का अवगत कराया।