फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sir news

Muzaffarnagar News: शामली में जल्द जारी होंगे मतदाता नोटिस, जवाब न देने वालों का नाम काटा जाएगा

Thu, 08 Jan 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
sir news
शामली। जिले में लापता, मृतक और अन्य अनुपस्थित मतदाताओं को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। छह फरवरी से पहले जिला प्रशासन की ओर से नोटिस का जवाब न आने पर लगभग एक लाख 63 हजार 458 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नए एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार, छह जनवरी 2026 तक जिले में कुल 1,63,458 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। इसमें मृतक, शिफ्टिंग, डबल और अन्य कारणों से अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, 27,808 मतदाता मृतक, 45,825 मतदाता गैर हाजिर और 78,386 मतदाता एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थाई रूप से शिफ्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले की कुल मतदाता संख्या 2025 में 9,75,697 थी, जिसमें पुरुष मतदाता 5,27,695, महिला मतदाता 4,47,929 और थर्ड जेंडर 73 थे। जिले की कुल जनसंख्या उस समय 15,78,174 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जनवरी 2026 तक एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार कुल 8,12,239 मतदाता सामने आए हैं। इसमें पुरुष मतदाता 4,50,098, महिला मतदाता 3,52,086 और थर्ड जेंडर 55 हैं। ईपी रेशो 51.47 प्रतिशत सामने आया। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का जवाब न आने पर संबंधित मतदाताओं का वोट काट दिया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन ने कहा कि यह कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी ताकि मतदाता सूची सही बनी रहे।


विधायक का चुनाव लड़ चुकीं डॉ. नसरीन समेत 11 की काटी वोट



शामली। कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया कि शामली के मिल रोड की रहने वाली पार्टी की जिला उपाध्यक्ष डा. नसरीन खान और उनके परिवार के 11 सदस्यों की वोट जान बूझकर काट दी गई है। अब परिवार वोट बनवाने के लिए परेशान हैं। इनके अलावा अन्य की भी वोट जान बूझकर काटने का आरोप लगाया। बताया कि नसरीन पूर्व में मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत सदस्य और बागपत से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed