फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silt coming out of the drain inviting infectious diseases

संक्रामक बीमारियों को आमंत्रण दे रही नाले से निकली सिल्ट

Wed, 09 Jun 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Silt coming out of the drain inviting infectious diseases
देवबंद। नालों की सफाई दौरान निकाली गई सिल्ट नहीं उठाए जाने से रेलवे रोड के निवासियों में नगरपालिका के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि सिल्ट करीब एक सप्ताह से दुकानों के सामने पड़ी है, जबकि इन दिनों का संक्रमण फैला हुआ है। ऐसे में अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगरपालिका ने करीब आठ दिन पूर्व पठानपुरा बेरियान, शास्त्री चौक व सराय मालियान तथा रेलवे रोड नाले की सफाई करने के बाद सिल्ट को सड़क किनारे डाल दिया था। सिर्फ कुछ जगह से सिल्ट उठा ली गई जबकि रेलवे रोड पर जगह-जगह दुकानों के बाहर अभी भी सिल्ट के ढेर लगे हुए हैं। जिनसे संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ है। रेलवे रोड निवासी नीरज त्यागी, हैप्पी, लोकेश, मोहित, श्रीकांत व अजब सिंह आदि ने बताया कि नाले से निकाली गई सिल्ट के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इस भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ एसडीएम राकेश कुमार सिंह से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बता दें कि नालों से निकली सिल्ट नहीं उठाने के विरोध में दो दिन पूर्व शास्त्री चौक के बांशिदों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। वहीं, नगरपालिका के सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार ने बताया कि सिल्ट गीली होने के कारण उसका उठान नहीं हुआ। जल्द ही सिल्ट को उठवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed