{"_id":"5e90b65d8ebc3e76b5637ac3","slug":"silence-in-the-town-after-sealing-muzaffarnagar-news-mrt477274512","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील होने के बाद कस्बे में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील होने के बाद कस्बे में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
सील किए गए गांव को सैनिटाइज करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कस्बे को बृहस्पतिवार देर रात पूरी तरह से सील कर दिया गया है। देर रात तक कस्बे में 130 से अधिक परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया है। रात में ही कस्बे के सभी मुख्य व संपर्क मार्गों को बेरीकेडिंग कर सील कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कस्बा के सील होने के बाद शुक्रवार को पहले दिन की दिनचर्या दहशत के माहौल में शुरू हुई। सभी गली-मोहल्ले सील होने के बाद किसी भी तरह की दुकान नहीं खोली गई। दहशत के चलते ग्रामीण अपने घरों में ही रहे। कुछ ग्रामीण खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए घरों से निकले, जिन्हें जल्द लौटने की हिदायत दी गई। सील किए जाने के पहले दिन विक्रेता चिह्नित नहीं होने के कारण कसबे में जरूरी सामान की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र ने बताया कि जरूरी सामान आपूर्ति के लिए विक्रेता चिह्नित कर लिए गए हैं और आज से राशन सहित सभी जरूरी सामान की होम डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पांच राशन डीलरों को घर-घर सामान भेजने की स्वीकृति दी गई है। किसानों को पशु आहार व चारे की आपूर्ति भी उनके घरों पर ही की जाएगी। आसपास गांव के ग्रामीण खरीदारी के लिए कस्बे में ही पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार को कोई नहीं पहुंचा। व्यवस्था बनाने के लिए दोपहर के समय थाने पर बैठक आयोजित की गई।
---------------
कस्बे के तौल केंद्र भी किए गए बंद
सिसौली। कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने के बाद सील किए गए कस्बा में शुगर मिल प्रबंधन द्वारा सभी तौल केंद्र भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। खतौली शुगर मिल के जोनल इंचार्ज विनोद मलिक ने गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
खेती कार्य बंद होने से होगी परेशानी: टिकैत
कस्बे में प्रशासन ने खेती-बाड़ी के लिए भी ग्रामीणों के घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि खेती-बाड़ी का कार्य बंद होने से किसान परेशान हो जाएंगे और पशुओं के चारे की भी दिक्कत हो जाएगी। गन्ना खेतों में खड़ा है और गेहूं की फसल भी पक कर तैयार हो चुकी है। किसानों को खेती के लिए अनुमति मिलनी चाहिए।

पुरकाजी में ड्रोन कैमरे से निगरानी करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR