फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Silence falling in the weekly lockdown

साप्ताहिक लॉकडाउन में पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Silence falling in the weekly lockdown
साप्ताहिक लॉकडाउन में महावीर चौक पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साप्ताहिक लॉकडाउन में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते लागू किए गए साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। सुबह नौ बजे शहर क्षेत्र में जरूरी सामान की दुकानें खुलीं रहीं, लेकिन सामान खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या काफी कम रही।

कोविड-19 के चलते सूबे में हर शनिवार-रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन किया गया है। जनपद में भी इन दो दिन सब कुछ बंद रहता है, लेकिन प्रशासन द्वारा सब्जी, किराना व दूध की दुकानों को सुबह छह से नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शहर में सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जरूरी सामान की दुकानें सुबह नौ बजे तक खुली जरूर, लेकिन खरीदारों की संख्या नगण्य रही, जिससे दुकानदार निराश दिखे। शहर में लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही। लोगों ने भी घरों में ही रह कर लॉकडाउन का पालन किया। मुख्य चौराहों व सड़कों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जो लगातार राहगीरों को चेक कर उनके बाहर निकलने के मंतव्य को जानकारी उन्हें जाने की छूट देते नजर आए। सड़कों पर इक्का-दुक्का ठेले भी नजर आए, लेकिन बाद में वे भी हटा दिए गए। उधर, रोडवेज बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली, मगर यात्री कम ही रहे। ऐसे में बसों में 25 यात्री तक ही सफर कर सके। डिपो इंचार्ज राजकुमार तोमर ने बताया कि बसों का संचालन किया गया, कम यात्री मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed