फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sick young man struggling with life and death in lockdown

परमिशन कराने को थाने के चक्कर काटने को मजबूर परिजन

Wed, 15 Apr 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sick young man struggling with life and death in lockdown
गांव युसुफपुर के ग्रामीण बीमार युवक का इलाज कराने की परीमिशन लेने को भोपा थाने में मौजूद परिजन। - फोटो : KHATAULI
लॉकडाउन में जिंदगी और मौत से जूझ रहा बीमार युवक
विज्ञापन

मोरना। छह माह से बीमारी से पीड़ित युवक के उपचार के लिए परिजन तीन दिनों से भोपा थाने से परमिशन कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन समस्या रखी है। लॉकडाउन के चलते बीमार युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

गांव यूसुफपुर निवासी कविंद्र, धर्मेंद्र, नरेंद्र ने बताया कि उनका भाई संजीव उर्फ बबलू पुत्र राजपाल का छह माह से चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले चरण के लॉकडाउन लगने से पूर्व युवक की दवाई खत्म हो गई थी। समय पर दवाई न मिलने पर बीमार युवक की तबीयत बिगड़ने से अब खून की उल्टी आने लगी है। परिजन पिछले तीन दिनों से परमिशन लेने को थाना भोपा के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन परमिशन नहीं मिल रही है। पीड़ित की मां धर्मको, पत्नी अनीता, पुत्र उज्जवल, लकी, रितिका आदि ने बताया कि बीमार लोगों के लिए सरकार सुविधा देने की बात करती है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो रहा। ग्राम प्रधान वरुण एडवोकेट, पूर्व प्रधान राजेंद्र चौधरी, सतबीर मास्टर जी, सुद्वीप फौजी, सतेंद्र प्रधान आदि ने प्रशासन से बीमार के इलाज की परमिशन दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed