फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shuktirtha will be improved, development work will be done on one theme

Muzaffarnagar News: संवरेगा शुकतीर्थ, एक थीम पर कराए जाएंगे विकास कार्य

Fri, 18 Apr 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shuktirtha will be improved, development work will be done on one theme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ विकास परिषद की ओर से तीर्थनगरी में कराए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। परिषद की सीईओ एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने तीर्थ स्थल पर एक ही थीम के तहत निर्माण, विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं पिछले साल कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जन प्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त प्रस्ताव शासन को भेजने से पहले मंथन किया।
एमडीए कार्यालय में नए वित्तीय वर्ष के दौरान शुकतीर्थ विकास परिषद की पहली समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। शुकतीर्थ में कराए जा रहे टीएफसी यानी टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर का निर्माण, पार्किंग, शुकतीर्थ के मुख्य मार्ग की सुंदरता के लिए भित्तीचित्र कला और अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पर्यटन, सीएनडीएस एवं यूपीपीसीएल आदि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य में मानक अनुसार गुणवत्ता बनाई रखी जाएगी। संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 के दौरान कराए जाने वाले कार्याें के प्रस्ताव शुकतीर्थ विकास परिषद के माध्यम से जन प्रतिनिधियों से प्राप्त कर शासन को भेजे जा रहे हैं। सीईओ ने निर्देश दिए कि शुकतीर्थ में बैठने के लिए जो बैंच और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है, वह एक थीम में हो। इस मौके पर पर्यटन विभाग की उप क्षेत्रीय अधिकारी प्रीति श्रीवास्तव, सहायक परियोजना प्रबंधक रामबीर सिंह आदि शामिल रहे।



50 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य जारी

शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में धर्म नगरी में 30 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण और विकास कार्य जारी हैं। इनमें पर्यटन विभाग की देखरेख में शुकतीर्थ में नक्षत्र वाटिका से थोड़ा दूर बंदावाला पर 21 करोड़ की लागत से टीएफसी यानी टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर का निर्माण, पर्यटन सुविधा केन्द्र के भवन के नीचे 12 पर्यटक बस खड़ी करने की क्षमता वाली पार्किंग, करीब सात करोड़ खर्च कर पुरानी पार्किंग का जीर्णोद्धार एवं छह करोड़ से अधिक खर्च कर मुख्य मार्ग पर दीवार और छतों पर भित्ती चित्र कला के नमूने शामिल हैं। इनके अलावा शुकतीर्थ में गंगा नदी पर 240 मीटर लंबे घाट का निर्माण भी करीब 20 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed