{"_id":"618579a18e399c2f4f1de616","slug":"shuktirtha-s-team-wins-in-handball-competition-muzaffarnagar-news-mrt5636473187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल प्रतियोगिता में शुकतीर्थ की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल प्रतियोगिता में शुकतीर्थ की टीम विजयी
विज्ञापन
मोरना के स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर कालेज में विजेता हैंडबाल की टीम को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडबाल प्रतियोगिता में शुकतीर्थ की टीम विजयी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ के स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शुकतीर्थ की टीम बुलंदशहर टीम को हराकर विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता कर शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर व शामली जिलों के बालक-बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में शुकतीर्थ की टीम ने बुलंदशहर की टीम को 14-11 अंकों से हराया, जबकि बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की टीम ने बरेली की टीम को हराकर विजय प्राप्त की।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी व शिवसेना नेता रॉबिन पाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 3,100 रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 2,100 रुपये प्रदान कर पुरस्कृत किया। मां राजनंदेश्वरी महाराज, हैंडबाल प्रशिक्षक रामकुमार, विशाल, विकास चौधरी, श्रीकृष्ण आर्य, किरणपाल, राजपाल प्रधान, सुधीश फौजी, कूड़ेराम, महेंद्र और महेश राजपूत आदि मौजूद रहे।