फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shuktirtha's 8.93 crore development plans inaugurated

शुकतीर्थ की 8.93 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shuktirtha's 8.93 crore development plans inaugurated
शुकतीर्थ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधन के बाद पर्यटन विकास कार्य योजनाओं का लोकापर्ण ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ की 8.93 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ की 8.93 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम के ऑनलाइन कार्यक्रम का श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ में बड़ी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया।

शुक्रवार को श्री शुकदेव आश्रम के वेद व्यास भवन में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव की देखरेख में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ में प्रवेश द्वार, चार सार्वजनिक शौचालय, एक पार्क व आरसीसी सड़क एवं गंगा घाट के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 14 जुलाई 2019 को तीर्थ के जीर्णोद्धारक शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की 15वीं पुण्यतिथि पर शुकतीर्थ में 9 करोड़ रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। भागवत पीठाधीस्वर स्वामी ओमानन्द जी महाराज ने इसकी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार, अभियंता अर्जुन सिंह, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, प्रधानाचार्य गिरीश चन्द उप्रेती, शैलेश चौरसिया, ठाकुर प्रसाद, सुमित, तीर्थ के संत महात्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed