फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shuktirth became religious, CM Yogi will bring Ganga today

मुख्यमंत्री दौरा: धर्ममय हुआ शुकतीर्थ, आज गंगा लेकर आएं सीएम योगी, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए कड़े इंतजाम

Sat, 22 Jul 2023 09:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : सीएम योगी ने शुकतीर्थ में गंगा का पानी लाने की योजना का बटन दबाकर शुभारंभ किया। वहीं, सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Shuktirth became religious, CM Yogi will bring Ganga today
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने तीर्थ में गंगा का पानी लाने की योजना का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान वीडियो के जरिए ले-आउट का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए शुकतीर्थ में सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। घाट पर बच्चों ने रंगोली बनाई। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में तीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

विज्ञापन


बताया गया कि पहले सीएम योगी बिजनौर पहुंचे थे। इसके बाद सीएम योगी और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुकतीर्थ के स्वामी कल्याण देव हेलीपैड पर उतरे। इस दौरान भाजपा नेता और तीर्थ के संत उनका अभिनंदन किया। शुकदेव परिसर में पंचवटी वाटिका में पांच पौधों का रोपण कर मुख्यमंत्री सीधे शुकदेव आश्रम पहुचे। ब्रह्मलीन संत के समाधि मंदिर पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर अक्षय वट की परिक्रमा और शुकदेव मंदिर में पूजन किया।

विज्ञापन

इसके बाद सीएम स्वामी ओमानंद की कुटिया पहुंचे, यहां से वे सीधे जनसभा मंच पर पहुंचे। आश्रम में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। ट्रस्ट सचिव कुंवर देवराज पंवार, ट्रस्टी एवं कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा, ओमदत्त देव, भागवत प्रवक्ता अंचल कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे। उधर, हरिदास महाराज समाधि के पास सभा स्थल पर विशाल वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है।

बच्चों ने घाट को रंगोली से सजाया
गंगा घाट पर श्रीराम कॉलेज, एसडी मैनेजमेंट, राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के सैकडों छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने सुंदर रंगोलियां व पेंटिंग, सीढ़ियों पर कमल के फूल की आकृतियां बनाकर सजा दिया। गोशाला में रंगाई पुताई की जा रही है।

विज्ञापन

उठाई जाएगी क्षेत्र की समस्या
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं अमित राठी ने बताया कि शुकतीर्थ को हरिद्वार से जोड़ने, बिहारगढ़ में गंगा नदी पर पुल बनाकर, मोरना-भोपा हाईवे का निर्माण, शुकतीर्थ में गंगा पर ऊंचे पुल का निर्माण, चीनी मिल का विस्तारीकरण, पुरकाजी से मोरना क्षेत्र तक सोलानी नदी पर तटबंध का निर्माण, संत रविदास मार्ग का निर्माण, गंगा एक्सप्रेस वे को शुकतीर्थ तक लाना, मोरना से लक्सर तक मार्ग को सुदृढ़ करना, बेहड़ा सादात से बीआईटी तक सड़क का चौड़ीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर मांगपत्र दिया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया सहित अन्य नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से शुकतीर्थ पहुंचने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: UP: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- भारत में हिंदू-मुसलमान में कोई भेद नहीं, नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। अधिकारियों को चौकस रहने के निर्देश दिए। लखनऊ से पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने भी रिहर्सल किया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: सामूहिक दुष्कर्म के दोषी जिला पंचायत सदस्य को तीस साल की कैद, पांच साल पुराने मामले में फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed