{"_id":"5edd2b318ebc3e90701b942f","slug":"shukatirtha-s-doors-will-open-after-two-and-a-half-months-muzaffarnagar-news-mrt48534856","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह बाद खुलेंगे शुकतीर्थ के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह बाद खुलेंगे शुकतीर्थ के कपाट
विज्ञापन
स्वामी ओमानंद सरस्वती महाराज
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई माह बाद खुलेंगे शुकतीर्थ के कपाट
भोपा। हनुमत धाम के महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने कहा की कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालु काफी समय बाद हनुमान जी के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने श्रद्धालु से अपील की है कि प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें।
महेश्वर आश्रम के दंडी स्वामी माधवाश्रम महाराज ने कहा कि श्रद्धालु शुकतीर्थ में समूह के साथ न प्रवेश करें। किसी प्रकार की पूजा सामग्री को मंदिर में नहीं चढ़ाने दिया जाएगा। न ही मंदिर के पुजारी तिलक आदि कर सकेंगे।
दंडी आश्रम के मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं को ढाई माह के बाद शुकदेव मुनि की तपोस्थली में आकर धर्म लाभ कमाने का मौका मिला है। श्रद्धालुओं को ध्यान रखना होगा की कोरोना वायरस का कोई उपचार नहीं, केवल बचाव ही एकमात्र तरीका है। सोमवार को श्रद्धालु आश्रम में प्रवेश कर दूर से ही मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।