{"_id":"5a74aac44f1c1b05738b5119","slug":"shubham-selection-in-ranji-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी टीम में शुभम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी टीम में शुभम का चयन
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में एमकॉम फाइनल वर्ष का छात्र शुभम अग्रवाल यूपी रणजी में प्रतिभा दिखाएगा। शुभम का यूपी रणजी क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। ट्रॉफी के लिए किए गए सलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता में उसका सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। उसके चयन पर परिजनों और कालेज में जश्न का माहौल है।
कालेज के शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट रणजी ट्रॉफी सलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित की गई। जिसमें अनेक जनपदों से लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमकाम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शुभम अग्रवाल ने चयनकर्ताओं को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में शुभम ने नाबाद शतक लगाया। पांच फरवरी 2018 से रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। पहला मैच बिलासपुर में खेला जाएगा जबकि अन्य मैच धर्मशाला और दूसरे स्थानों पर भी खेले जाएंगे। कॉलेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शुभम का चयन जिले और कालेज के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने कहा कि उम्दा प्रदर्शन के आधार पर शुभम ने रणजी टीम में अपना स्थान पक्का किया है। प्रदर्शन करने पर श्रीराम कालेज निदेशक डॉ आरएस सक्सेना, कोर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, कोषाध्यक्ष, देवेंद्र चौधरी आदि ने भी उसे बधाई दी है। उधर, शुभग अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय सुविधाओं, शिक्षकों एवं कोच को दिया। उसने कहा कि उसका सपना इंडिया टीम में खेलना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगा और चयनकर्ताओं को प्रभावित करेगा।