{"_id":"635ebec863bb7867ff6298ee","slug":"shrikant-tyagi-said-misbehaving-with-the-woman-was-wrong-but-i-saved-the-honor-muzaffarnagar-news-mrt611528581","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत त्यागी बोले, महिला से बदसलूकी गलत पर मैंने सम्मान बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकांत त्यागी बोले, महिला से बदसलूकी गलत पर मैंने सम्मान बचाया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर में स्वागत समारोह को संबोधित करते श्रीकांत त्यागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कहा, त्यागी समाज ने उनके लिए बड़ा कार्य किया, कभी नहीं भूलेंगे अहसान
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। नोएडा के श्रीकांत त्यागी ने कहा कि समाज को एक साथ लेकर चलने में बड़ी समस्या उठानी पड़ी है। भाजपा ने षडयंत्र रचकर उन्हें फंसाया। एक महिला से बदसलूकी करना गलत है, लेकिन उन्होंने अपना मान सम्मान बचाया है।
गांव कुतुबपुर में किसान नेता मांगेराम त्यागी के निवास पर श्रीकांत त्यागी का समाज के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि वह दो बार मोदीनगर से संभावित प्रत्याशी रहे हैं और दूसरे प्रदेशों में प्रचार किया। भाजपा ने उन्हें ही षड्यंत्र के तहत उस महिला को नशे की हालत में वहां भेजा। यही नहीं फर्जी तरीके से फरार दिखाकर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। बोले, समाज ने उनके हित में इतना बड़ा आंदोलन कर जो ताकत दिखाई है, इसकी उम्मीद भी नहीं थी। वह समाज के ऋणी है। आने वाले चुनाव में समाज भाजपा को अपनी ताकत का अहसास कराएगा।
भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि निकाय चुनाव में वे कस्बा, गांव व शहरों में जाकर भाजपा का जमकर विरोध करेंगे। मुजफ्फरनगर नगरपालिका में कार्यरत गोपाल त्यागी का शोषण किया जा रहा है, उसमें भी समाज आंदोलन करेगा। त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी, अमरीश त्यागी, हरीश त्यागी, मोनू प्रधान, हनी त्यागी, बबलू त्यागी, अंकित, विजय त्यागी, हिमांशु, गोपाल त्यागी, शशि गुर्जर, ऋषिपाल त्यागी मौजूद रहे।