फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Hanumat Jayanti Mahotsav will be celebrated from 14th to 20th April

Muzaffarnagar News: मोरना - 14 से 20 अप्रैल तक मनाएंगे श्री हनुमत जयंती महोत्सव

Tue, 02 Apr 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shri Hanumat Jayanti Mahotsav will be celebrated from 14th to 20th April
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में श्री हनुमत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हनुमान जी की विशाल प्रतिमा पर सिंदूर का चोला चढ़ाया जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि गोलोकवासी चक्र जी महाराज की प्रेरणा से श्री हनुमत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 14 से 20 अप्रैल तक कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज की ओर से सुनिए कथा राम भक्त हनुमान की अमृत वर्षा की जाएगी। 17 अप्रैल को श्री रामनवमी महोत्सव, 19 अप्रैल को श्री शुकतीर्थ परिक्रमा व सांस्कृतिक कार्यक्रम 20 को श्री सुंदरकांड महायज्ञ, 21 अप्रैल को नेत्र चिकित्सा शिविर, 22 को दिव्य संत सम्मेलन और 23 अप्रैल को सात सौ करोड़ राम नाममयी 77 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का चरणाभिषेक होगा। 22 अप्रैल की शाम को नगरी में हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पंडित छोटेलाल शर्मा चंदौसी के निर्देशन में श्रीमहाकाली का भव्य और रोमांचकारी नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed