फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shreya Agarwal tops MFA 1st semester

एमएफए प्रथम सेमेस्टर में श्रेया अग्रवाल ने किया टॉप

Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shreya Agarwal tops MFA 1st semester
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमएफए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। श्रीराम कॉलेज के नतीजों में छात्रा श्रेया अग्रवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया।
विज्ञापन

संस्था की एमएफए प्रथम सेमेस्टर में एप्लाइड आर्ट्स से छात्रा श्रेया अग्रवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, वसुंधरा धीमान ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और रविता ने 89.6 प्रतिषत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। फैशन डिजाइनिंग से छात्र मोहम्मद खालिद ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शबाना परवीन ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और जाह्नवी किंगर ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ड्राइंग एंड पेंटिंग से छात्र सिद्धार्थ ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनमोल त्यागी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अन्तिम गुरयान ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। टेक्सटाइल डिजाइनिंग से छात्र अनिकेत पांडेय ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं शिवांगी पाण्डेय ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों व परिजनों को दिया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने खुशी जताई। ललित कला विभाग के निदेशक डॉ. मनोज धीमान, विभागाध्यक्षा रूपल मलिक, रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, अनु, रीना त्यागी, हिमांशु गौातम, मयंक सैनी, नीलम कर्णवाल, शर्मिष्ठा एवं अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed