फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shreeji's ride was taken out with devotion

श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट का 47वां वार्षिक महोत्सव संपन्न

Tue, 08 Oct 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shreeji's ride was taken out with devotion
रतनपुरी में श्रीजी की सवारी निकाली गई। - फोटो : KHATAULI
श्रीजी की सवारी भक्तिभाव के साथ निकाली
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के 47वें वार्षिक महोत्सव का समापन भंडारे के साथ संपन्न हुआ। श्रीजी की सवारी भक्तिभाव के साथ निकाली गई।

निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्रपाल रसवंत ने बताया कि निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के परमहंस महाराज रामरतन दास जी की 55वीं पुण्य स्मृति में आयोजित 47वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ एक अक्तूबर को कुलजम स्वरूप के 108 साप्ताहिक परायण पाठों के साथ हुआ था। सोमवार सात अक्तूबर को 108 साप्ताहिक परायण पाठों का समाप्ति पूजन के बाद महोत्सव का समापन भंडारे के साथ हुआ। इस वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रात: कालीन आरती, मुखवाणी चर्चा, चितवन आदि कार्यक्रम हुए। इसके अलावा आश्रम के धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज, विजय जी महाराज, लता बहन जी और पांच पद्मावती पुरी धाम पन्ना से पधारे दलीप जी महाराज आदि ने प्रवचन एवं वाणी चर्चा के द्वारा श्रीजी साहेब जी की मेहर बरसाई। कार्यक्रम में रात में भी मंच का भी आयोजन किया गया। देश विदेश से पधारे सुंदरसाथ ने भिन्न भिन्न भजन एवं गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को समापन समारोह में सर्वप्रथम श्रीजी की मंगल आरती की गई। इसके बाद 108 अखंड परायण पाठों का समाप्ति पूजन किया गया। मुख्य धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज द्वारा तारतम दीक्षा दी गई। इसके बाद श्रीजी की सवारी निकाली गई। सभी भक्त नाचते गाते भक्ति में झूमते हुए श्रीजी की रथयात्रा में शामिल हुए। तत्पश्चात विभिन्न शहरों से आए सुंदर साथ के प्रतिनिधियों द्वारा झंडा आरोहण किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्रपाल रसवंत अमृतसर, उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर अबोहर, सचिव कुलदीप भगत जालंधर, जनरल मैनेजर डॉ. चतरसैन छाबड़ा, वीपी सैनी लखनऊ, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा जयपुर, चरण सिंह शर्मा दिल्ली, रेखा बहन जी न्यूजर्सी (अमेरिका), रतनपुरी प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, अमरीश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed