फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shot the murderer of BJP leader

यूपी के मुजफ्फरनगर भाजपा नेता के हत्यारोपी को मारी गोली, घायल, पूछताछ में खोले कई लोगों के नाम

Wed, 23 Dec 2020 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shot the murderer of BJP leader
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर के चरथावल में देवबंद नगरपालिका के भाजपा सभासद धारा सिंह के हत्यारोपी गांव मुथरा निवासी कंवरपाल को स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने पावटी गांव के पास गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


देवबंद नगरपालिका के भाजपा सभासद व शुगर मिल के ठेकेदार धारा सिंह की 23 अक्तूबर 2019 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देवबंद कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता की हत्या में गांव मुथरा निवासी सगे भाइयों कंवरपाल और रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब दो माह पूर्व ही जमानत पर दोनों जेल से छूटे थे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर दोनों हत्यारोपी भाई इसी हत्याकांड में तारीख पर देवबंद कोर्ट जा रहे थे। दोपहर करीब 2.50 पर जैसे ही वे गांव पावटी के जंगल में पहुंचे, एक स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने दोनों भाइयों को रोककर कंवरपाल को गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। गोली लगते ही कंवरपाल वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल कंवरपाल को सीएचसी भेज दिया, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

एसओ ने बताया कि दोनों भाई भाजपा नेता की हत्या में दो माह पूर्व जेल से छूटे थे, जिसके खिलाफ वादी पक्ष ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत निरस्त कर दी है। इसके चलते दोनों भाइयों को फिर से जेल जाने की चिंता सता रही है।


घायल ने स्कॉर्पियो सवार जिन लोगों के नाम बताए हैं, वे भाजपा नेता की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे हैं, जिनमें एक मिल अधिकारी भी है। हालांकि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed