फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shot against tampering with sister

बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर गोली मारी

Wed, 13 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shot against tampering with sister
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने लड़की के चचेरे भाई को गोली मार दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। रास्ता बंद मिलने पर आरोपी खुद को घिरा देख बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। घटना को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। संधावली के ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया  गया है।
विज्ञापन


थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली निवासी श्रीचंद का पुत्र सोनू (16) छोटूराम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में पढ़ता है। सोनू की बहन भी मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सोनू बाइक पर अपनी बहन को लेकर कॉलेज जा रहा था। सोनू की चचेरी बहन मुजफ्फरनगर में ट्यूशन पढ़ती है, वह भी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में राना पब्लिक स्कूल के पास सोनू की चचेरी बहन के साथ बाइक सवार तीन युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इस बीच सोनू भी वहां पहुंच गया और छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक सोनू से उलझ गए। आरोप है कि युवकों ने तमंचा निकालकर सोनू की कमर में गोली मार दी। गोली लगते ही सोनू नीचे गिर पड़ा। तीनों युवक बाइक पर बैठकर भाग निकले। दोनोें बहनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने युवकों को पकड़ने के लिए बाइक का पीछा किया। युवक जिस रास्ते पर भागे थे, वह आगे चलकर बंद था। रास्ता बंद होने से आरोपी युवक बाइक छोड़कर ईख के खेतों में घुसकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। गांव संधावली और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि दूसरे संप्रदाय के युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। जाम खोला। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल सोनू की ओर से मंसूरपुर थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल सोनू की हालत स्थिर है। उसकी गोली नहीं निकाली जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed