फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shops in the highway in Mujhera were demolished

Muzaffarnagar News: मुझेड़ा में हाइवे की जद में आई दुकानों को ध्वस्त किया

Tue, 04 Apr 2023 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Shops in the highway in Mujhera were demolished
एडीएम वित्त की मौजूदगी में प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फ़रनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 709 पानीपत-खटीमा मार्ग पर मुझेड़ा में अतिक्रमण की गई भूमि पर प्रशासन का बुल्डोजर चला। हाइवे की जमीन में आई दुकानों को एडीएम वित्त की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया।
डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया। ग्राम मुझेड़ा में हाईवे निर्माण के चौड़ीकरण में बाधा बनी दुकानों एवं अन्य अतिक्रमित क्षेत्र को जेसीबी की सहायता से ध्वस्तीकरण कराया गया। इनमें से कुछ दुकान अधिग्रहण होने के पश्चात मुआवजा लेने के बाद भी भूमि मुक्त नहीं कर रहे थे। इन दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अतिक्रमण हटाने के विरोध करने वाले व्यक्तियों से वार्ता की। बताया कि पानीपत-खटीमा मार्ग सरकार की राष्ट्रीय परियोजनाओं में से एक है, जिसको किसी भी दशा में विलंबित नहीं किया जा सकता। अभियान में उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed