फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shop owner and contractor arrested, case of culpable homicide registered

Muzaffarnagar News: मेरठ, मुरादाबाद, बरेली के लिए ... दुकान मालिक व ठेकेदार गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Shop owner and contractor arrested, case of culpable homicide registered
जानसठ में घटनास्थल पर मलबे तथा किसी मामले को लेकर एसडीआरएफ टीम अपने डॉग से जांच पड़ताल करती
- दुकान व मकान ऊपर उठाने के दौरान लिंटर टूटने पर दबे थे बीस मजदूर, दो की हुई थी मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 73 जैक और 10 लकड़ी के गुटके बरामद किए

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने दो मंजिल दुकानों को जैक लगाकर उभारने के दौरान हादसे के मामले में ठेकेदार और दुकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 73 जैक और 10 लकड़ी के गुटके बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी एएसपी विनायक भोसले ने बताया कि रविवार को गांव तालड़ा मोड़ पर दो मंजिल दुकानों व मकान को जैक के माध्यम से ऊपर उठाया जा रहा था। अचानक लिंटर के गिर जाने से वहां कार्य में जुटे कार्यरत 20 मजदूर मलबे में दब गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस बल ने बचाव अभियान चलाकर 18 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

यह दुकानें व मकान मेरठ जनपद के कस्बा मवाना के मोहल्ला मुन्ना लाल निवासी मुर्सलीन कुरैशी की थीं। उसने इन दुकानों व मकान को ऊपर उठाने के लिए जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव रायपुर मजरा निवासी ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन को ठेका दिया था जो मजदूरों से यह कार्य करा रहा था। भवन मालिक मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह की ओर से यह कार्य अवैध रूप से बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिति के एवं बिना सुरक्षा उपकरण व सुरक्षा प्रबंध तथा बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। जिस कारण मकान गिरने का हादसा हुआ।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 288, 304, 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी ने बताया कि सोमवार को गांव सालारपुर पुल के नीचे महलकी तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला

मेरठ के मवाना निवासी मुर्सलीन कुरैशी ने डेढ़ वर्ष पूर्व गांव तालड़ा मोड़ के पास और बिजली घर के सामने दो मंजिल की 12 दुकानों और पीछे बने मकान को खरीदा था। नेशनल हाईवे निर्माण की वजह यह भवन सड़क से गहराई में आ गया था। इसलिए उसने लिंटर को उभारने का ठेका जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव रायपुर मजरा निवासी ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन को दिया था। रविवार को काम का पांचवां दिन था। लिंटर उभारने का काम 20 मजदूर कर रहे थे। रविवार की शाम को रोड रोलर की दहल से जैक खिसक गए थे। जिससे लिंटर गिर गया था और तब मजदूर दब गए थे। जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।


इनकी हुई थी मौत

- नरसी उर्फ मोहित, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।

- पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।



हादसे में इनकी बच गई जान

- रामचंद्र पुत्र रामसेवक, निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी, जिला रामपुर।

- हरिश्चंद्र पुत्र मलखान, निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी, जिला रामपुर।

- राहुल पुत्र धीर सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।

- अनुराग पुत्र तीर्थ, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।

- नवनीत पुत्र तारा सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।

- विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।

- राहुल पुत्र विजेंदर, निवासी खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।

- डब्लू उर्फ बबलू पुत्र रामावतार, निवासी गांव रेवड़ी थाना बिलारी, जिला रामपुर।

- संजीव पुत्र राम अवतार निवासी गांव रेवड़ी थाना बिलारी, जिला रामपुर।

- संजीव पुत्र मोर मुकुट, निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।

- आदित्य पुत्र सतपाल, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहबाद, जिला रामपुर।

- विक्की पुत्र कृपाल, निवासी गांव सराय माजरा , जिला रामपुर।

- विकेश पुत्र कृपाल, निवासी गांव सराय माजरा , जिला रामपुर।

- हिमांशु पुत्र अमरपाल, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।

- अरुण कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम लिलर बुजुर्ग, थाना सिरौली जिला बरेली।

- संतोष, निवासी बरेली।

- कृष्णपाल, निवासी बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed