फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Mandir Ferozepur Muzaffarnagar

युवकों ने 4.30 घंटे में डाक कांवड़ लाकर गंगाजल चढ़ाया

Wed, 31 Jul 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shiv Mandir Ferozepur Muzaffarnagar
गांव फिरोजपुर में प्राचीन सिद्घपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में बहुपुरा के युवकों की डाक कांवड़ का स? - फोटो : KHATAULI
युवकों ने 4.30 घंटे में डाक कांवड़ लाकर गंगाजल चढ़ाया
विज्ञापन

मोरना। गांव फिरोजपुर के सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर पर 4.30 मिनट के रिकार्ड समय में डाक कांवड़ द्वारा गंगाजल चढ़ाने को लेकर गांव बहुपुरा के युवकों को मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया। वहीं, दूरदराज से आए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया।

गांव फिरोजपुर गंगा खादर खोले में भगवान शिव का प्राचीन शिव सिद्धपीठ मंदिर हजारों वर्षों से स्थापित है। शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो जाती है, ऐसा ग्रामीणों में विश्वास बना हुआ है। प्रधान नेमपाल ने बताया कि पड़ोसी गांव बहुपुरा के युवक अनुज, शिवम, विशाल, कमल, मोनू, अंकुल, विपुल, सतेंद्र, रवि, पंकज, गुलबहार, ललीत, सौरभ, भोला, मोहित आदि युवकों ने हरिद्वार में हर की पौड़ी से सोमवार की सुबह 2.15 बजे गंगाजल भरकर डाक कांवड़ उठाई। युवकों ने डाक कांवड़ का रिकॉर्ड बनाते हुए मंगलवार सुबह फिरोजपुर मंदिर में 6.45 बजे पहुंचे। इन युवकों ने 4 घंटे 30 मिनट में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी के सदस्य नेमपाल प्रधान, गंगाधारी, जनेश्वर, अनुजपाल, राकेशपाल, राजेंद्र भगत जी, डा. बलराम, डा. भार्गव, नरेंद्र बालियान, मिंटू माहेश्वरी आदि ने युवकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed